लाइव न्यूज़ :

रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए 4200 करोड़ मिलने पर केंद्र का आभार जताया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:12 IST

Open in App

देहरादून, चार फरवरी महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में 4200 करोड़ रुपये प्रस्तावित करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र का आभार प्रकट किया और कहा कि इससे परियोजना तय समय में पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड में हाल के वर्षों में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम हुआ है और पहाड़ में रेल का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में न्यू ऋषिकेश स्टेशन तैयार हो चुका है और यहां से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो चुका है।

रावत ने कहा, ‘‘बाकी जगहों पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस वर्ष के लिये बजट में प्रस्तावित 4200 करोड़ रुपये से परियोजना तय समयावधि में पूरी की जा सकेगी।‘‘

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रावत लगातार ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निगरानी कर रहे हैं और राज्य सरकार के स्तर से आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा कराया गया है।

परियोजना के तहत 17 टनल के कार्यों को 10 हिस्सों में बांटा गया है।

लछमोली व श्रीनगर में अलकनंदा नदी पर ओवरब्रिज का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। श्रीनगर, गौचर व सिवाइ में पुल का कार्य भी प्रगति पर है। ऋषिकेश-देवप्रयाग ब्लॉक का कार्य 2023-24 और देवप्रयाग-कर्णप्रयाग ब्लॉक का कार्य 2024-25 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर