लाइव न्यूज़ :

रावत ने स्वामी सुंदरानंद को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:57 IST

Open in App

देहरादून, 24 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को प्रख्यात हिमालयी फोटोग्राफर और संत स्वामी सुंदरानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह सच्चे मायनों में हिमालय के योगी थे।

यहां जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘स्वामी सुंदरानंद जी सच्चे मायनों में हिमालय के योगी थे। उन्होंने हिमालय की दिव्यता, पवित्रता और सुंदरता को अपने कैमरे के माध्यम से दुनिया के सामने रखा।’’

स्वामी सुंदरानंद के शिष्य और गंगा विचार मंच के राज्य संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि 94 वर्षीय संत का यहां बुधवार की देर रात निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि स्वामी सुंदरानंद को वृद्धावस्था संबंधी परेशानियां थीं जिनका 25 अक्टूबर से यहां इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनके द्वारा गंगोत्री में स्थापित 'तपोवनम हिरण्यगर्भ आर्ट गैलेरी' और उनकी पुस्तक ‘हिमालय : थ्रू ए लेंस ऑफ ए साधु’ विश्व को एक अनुपम देन है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका पूरा जीवन हिमालय के लिए समर्पित रहा और वह हम सभी के लिये सदैव प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।’’

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा विमोचन की गयी उनकी पुस्तक 'हिमालय : थ्रू ए लेंस ऑफ ए साधु’ की 3500 प्रतियां बिकी थीं ।

गंगोत्री में तपोवन आर्ट गैलरी में उनके द्वारा लिए गए करीब ढाई लाख फोटो लगे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर