रावत को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:55 IST2020-12-29T21:55:11+5:302020-12-29T21:55:11+5:30

Rawat has no more symptoms other than mild cough | रावत को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं

रावत को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं

देहरादून, 29 दिसंबर दिल्ली एम्स में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य अब सामान्य है और हल्की खांसी के अलावा उनमें संक्रमण के और कोई लक्षण नहीं है । सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड सदन के चिकित्सक डॉ प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने बताया कि रावत को हल्की खांसी के अलावा अब संक्रमण के और कोई लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को एंटीबायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

रावत को सोमवार को परीक्षण के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था । इससे पहले हल्का बुखार आने के बाद वह रविवार देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था ।

अठारह दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वह पृथक-वास में चले गये थे । रावत के अलावा, उनकी पत्नी और पुत्री में भी कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rawat has no more symptoms other than mild cough

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे