लाइव न्यूज़ :

रावत ने गणस पर दिल्ली तंत्र दिवमें हिंसा की निंदा की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 23:02 IST

Open in App

देहरादून, 26 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करते हुए उसे किसानों के नाम पर किया गया अराजक तत्वों का कृत्य बताया ।

भारत विकास परिषद द्वारा यहां आयोजित सामूहिक वन्दे मातरम गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के नाम पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा जो कृत्य किया गया, वह नहीं होना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, 'जो किसान 26 जनवरी के पर्व पर ऐसा कदम उठाये वह किसान नहीं हो सकता। इस प्रकार की घटना हम सबके लिये चिन्ता का विषय है।'

रावत ने हालांकि कहा कि उत्तराखंड में इस प्रकार की कोई घटना न होने देने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अराजकता फैलाने और उपद्रव करने में शामिल नहीं होने वाले किसानों को वह नमन करते हैं।

उन्होंने कहा, ' दिल्ली में जो कुछ हुआ, उससे हमारे किसान भाई अच्छी तरह समझ चुके हैं कि इस प्रकार सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने का कोई तर्क नहीं हो सकता। '

केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों को पूर्णतः किसानों के हित में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उनकी आय दुगनी होने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के व्यापक हित लिये प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच