लाइव न्यूज़ :

रावत ने दुष्कर्म और हत्या की शिकार युवती के माता-पिता को हर संभव कानूनी मदद का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:49 IST

Open in App

देहरादून, 25 नवंबर आठ साल पहले दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दी गयी युवती के माता-पिता को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कानूनी मदद का आश्वासन बुधवार को दिया।

मुख्यमंत्री रावत ने मूलरूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली दामिनी (काल्पनिक नाम) के माता-पिता को यह आश्वासन यहां एक मुलाकात के दौरान दिया।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में रावत ने दामिनी के साथ हुए हादसे को 'दिल दहलाने वाला' बताते हुए कहा कि किसी बेटी का पिता या किसी बहन का भाई इस पीड़ा को बहुत अच्छी तरह से समझ सकता है।

उन्होंने दामिनी के माता-पिता को आश्वासन दिया कि कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए उनका पूरा सहयोग किया जायेगा।

उन्होंने कहा,‘‘राज्य सरकार और प्रदेश की जनता पीड़िता के परिवार के साथ है और हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।’’

रावत ने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आवाज को उठाया।

दामिनी के माता-पिता ने बताया कि नौ फरवरी 2012 को दिल्ली में उनकी बेटी के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने इन तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी लेकिन वर्तमान में यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि इन अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी जरूरी है ताकि किसी और के साथ ऐसी दुःखद घटना न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा