रवनीत बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभालेंगे

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:29 IST2021-03-11T20:29:07+5:302021-03-11T20:29:07+5:30

Ravneet Bittu will temporarily take over the responsibility of Congress leader in Lok Sabha | रवनीत बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभालेंगे

रवनीत बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभालेंगे

नयी दिल्ली, 11 मार्च कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा में पार्टी के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे क्योंकि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और उप नेता गौरव गोगोई असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिट्टू को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बिट्टू पहले से ही लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल विधानसभा में व्यस्त होंगे। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों का चुनाव 27 मार्च से आरंभ हो रहा है।

सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।

ऐसे में तीन बार के लोकसभा सदस्य बिट्टू संसद के बजट सत्र के शेष अवधि के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह पंजाब के लुधियाना से सांसद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ravneet Bittu will temporarily take over the responsibility of Congress leader in Lok Sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे