लाइव न्यूज़ :

रवींद्र नारायण सिंह बने विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई अस्थि सर्जन एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर रवींद्र नारायण सिंह को शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का नया अध्यक्ष चुना गया।

बिहार से ताल्लुक रखनेवाले सिंह अब तक संगठन के उपाध्यक्ष थे। उन्हें चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2010 में पद्मश्री मिला था, जो देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे न्यासी बोर्ड ने आज सर्वसम्मति से रवींद्र नारायण सिंह को हमारा अध्यक्ष चुना।’’

सिंह ने विष्णु सदाशिव कोकजे की जगह ली है, जो अप्रैल 2018 से संगठन के अध्यक्ष थे।

जैन ने कहा, ‘‘कोकजे की आयु अब 82 साल है। वह विहिप अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों से मुक्त होना चाहते थे। चुनाव उनकी इच्छाओं और हमारे संविधान के अनुरूप हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि सिंह जाने-माने अस्थि सर्जन हैं और वह सामाजिक, धार्मिक, चिकित्सा और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

जैन ने कहा, ‘‘विहिप अध्यक्ष के रूप में ऐसे व्यक्ति का चुनाव हम सबके लिए गर्व की बात है।’’

संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे और उन्होंने जैन तथा विहिप के अन्य नेताओं के साथ मंच साझा किया। जैन ने कहा कि महासचिव पद के लिए भी चुनाव हुआ और संगठन के वर्तमान महासचिव मिलिंद परांडे को सर्वसम्मति से फिर से इस पद के लिए चुना गया। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए चुनाव संगठन की संचालन परिषद और बोर्ड न्यासियों की फरीदाबाद में दो दिवसीय बैठक के बीच शनिवार सुबह हुआ।

बैठक में संगठन ने हरियाणा के मेवात में ‘‘हिन्दुओं की स्थिति’’ पर चर्चा हुई और बयान जारी कर मांग की गई कि राज्य सरकार मुस्लिम बहुल क्षेत्र में ‘‘हिन्दुओं की सुरक्षा’’ सुनिश्चित करे।

जैन ने कहा कि पिछले साल मेवात का दौरा करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार जबरन धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लाएगी, गो-हत्या रोधी कानून को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करेगी, हिन्दुओं की कम संख्या वाले क्षेत्रों में धार्मिक संपत्तियों की देखभाल के लिए धर्मादा बोर्ड का गठन करेगी और मेवात जिले में अर्धसैनिक बलों का एक शिविर स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा को एक साल हो गया है, लेकिन कुछ नहीं किया गया है। विहिप नेता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मेवात में ‘‘कानून का शासन’’ स्थापित करने के अपने वादों को पूरा करने की अपील की।

संगठन ने कहा कि हिन्दू समाज ने आसपास के क्षेत्रों की सहायता से मेवात में ‘‘स्व-रक्षा’’ के लिए खड़ा होना शुरू कर दिया है। इसने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप जिहादियों को चेतावनी देने के लिए कई महापंचायतों का आयोजन हुआ है। विहिप हिन्दू समाज की इस जागृति का स्वागत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो