लाइव न्यूज़ :

रवींद्र नारायण रवि ने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: September 18, 2021 11:40 IST

Open in App

चेन्नई, 18 सितंबर रवींद्र नारायण रवि ने शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बनवारीलाल पुरोहित का स्थान लिया है जिन्हें अब पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी ने रवि को यहां राजभवन में एक आधिकारिक समारोह में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी और अन्य शामिल हुए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रवि को पिछले हफ्ते ही राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया था। इससे पहले रवि नगालैंड के राज्यपाल थे। उन्हें केंद्र ने नगा शांति वार्ता के लिए वार्ताकार भी नियुक्त किया था।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टालिन ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावू और अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों का उन से परिचय करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

विश्वडोनाल्ड ट्रंप भारतीय चावल पर लगा सकते हैं टैरिफ, अमेरिकी किसानों की 'डंपिग' शिकायत पर भड़के

भारतइंडिगो पर सरकार का एक्शन, उड़ानों में कटौती की योजना; दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका

भारतKerala Local body election 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच केरल के 11168 वार्डों में वोटिंग जारी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है तेल के दाम? जानें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतसुरक्षा व्यवस्था में इतनी लापरवाही क्यों बरतते हैं ?

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी