लाइव न्यूज़ :

रवींद्र नारायण रवि ने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:35 IST

Open in App

चेन्नई, 18 सितंबर रवींद्र नारायण रवि ने शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने बनवारीलाल पुरोहित का स्थान लिया है जिन्हें अब पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रवि ने कहा कि वह अपनी नई भूमिका को एक चुनौती नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में देखते हैं।

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी ने रवि को यहां राजभवन में एक आधिकारिक समारोह में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी और अन्य शामिल हुए।

रवि राज्य के 26वें राज्यपाल हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रवि को पिछले हफ्ते ही यहां का राज्यपाल नियुक्त किया था। इससे पहले रवि नगालैंड के राज्यपाल थे। उन्हें केंद्र ने 29 अगस्त, 2014 को नगा शांति वार्ता के लिए वार्ताकार भी नियुक्त किया था और यह जिम्मेदारी वह अब भी निभा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टालिन ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावू और अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों का उन से परिचय करवाया।

रवि ने शपथ ग्रहण के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक चुनौती से ज्यादा यह एक अवसर है और मेरा खयाल है कि यह मेरे लिए मददगार होगा।’’

रवि का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने 1974 में भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर किया और कुछ समय पत्रकारिता करने के बाद 1976 में वह भारतीय पुलिस सेवा में आए। वह आसूचना ब्यूरो (आईबी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी सेवाएं दे चुके हैं। सरकारी सेवा से वह 2012 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्हें 2018 में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित