लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: प्रियंका गांधी को मायावती ने बताया 'नाटकबाज', समर्थकों को सतर्क रहने की दी नसीहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 14:51 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों पर संत रविदास के मंदिरों में जाकर निजी स्वार्थ के लिए ‘‘नाटकबाजी करने’’ का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका पिछले काफी समय से बनारस के दौरे पर जाना चाहती थीं और रविदास जयंती के मौके पर उन्हें इसका बेहतरीन अवसर मिला है।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची। प्रियंका गांधी ने गुरु संत रविदास जन्मस्थान मंदिर के बाहर लोगों को मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बधाई दी। प्रियंका रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका पिछले काफी समय से बनारस के दौरे पर जाना चाहती थीं और रविदास जयंती के मौके पर उन्हें इसका बेहतरीन अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रियंका इस दौरे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों पर संत रविदास के मंदिरों में जाकर निजी स्वार्थ के लिए ‘‘नाटकबाजी करने’’ का आरोप लगाया। 

मायावती ने रविवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा "कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियां यहां उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार होने पर सन्त गुरु रविदास जी को कभी मान-सम्मान नहीं देती लेकिन सत्ता से बाहर होने पर ये अपने स्वार्थ में उनके मन्दिरों/स्थलों आदि में जाकर कई प्रकार की नाटकबाजी जरूर करती है। इनसे सतर्क रहें।" 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘जबकि यहां बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में संत रविदास को विभिन्न स्तरों पर पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है। उन्हें भी अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने में लगी हैं जो अति निन्दनीय है।’’ 

मायावती का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वाराणसी पहुंची हैं।

टॅग्स :बीएसपीमायावतीप्रियंका गांधीकांग्रेसवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है