लाइव न्यूज़ :

रवि कपूर को संसद टीवी का सीईओ नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही सरकार से लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा।

लोकसभा सचिवालय से जारी परिपत्र के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी रवि कपूर को एक मार्च से एक साल के लिए एकीकृत चैनल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘ राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से राज्यसभा टीवी एवं लोकसभा टीवी को मिलाकर संसद टेलीविजन बनाने की घोषणा के परिणाम स्वरूप रवि कपूर को संविदा के आधार पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए संसद टीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।’’

सूत्रों ने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाकर एक किया जा रहा है, लेकिन वे दो मंचों पर काम करते रहेंगे जिनमें से एक लोकसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूसरा राज्यसभा का।

राज्यसभा एवं लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सत्र नहीं चलने पर एकल मंच पर चैनल काम करेगा और हिंदी और अंग्रेजी में कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाने से काफी बचत होगी और संसाधनों के समन्वय से कार्यकुशला बढ़ेगी।

सूत्रों ने बताया कि अबतक यह फैसला नहीं किया गया है कि नया चैनल लोकसभा सचिवालय के अधीन होगा या राज्यसभा के या उसका संचालन संयुक्त रूप से किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?