लाइव न्यूज़ :

रेव पार्टी मामला : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य चार तारीख तक एनसीबी की हिरासत में

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:33 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर मुंबई के तट से दूर क्रूज शिप में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में यहां की अदालत ने रविवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य को चार अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

आर्यन खान और दो अन्य- मुनमुन धेमचा और अरबाज मर्चेंट- को रविवार की शाम को गिरफ्तार किया गया और अतिरिक्त महानगर दंडाधिकारी आरके राजे भोसले की विशेष अवकाश अदालत में पेश किया गया।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के वकील अद्वैत सेठना ने जांच प्रारंभिक अवस्था में होने और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वालों को पकड़ने के लिए और छापेमारी की कार्रवाई का हवाला देते हुए आरोपियों की दो दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया।

आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को क्रूज शिप पर आयोजित कार्यक्रम के आयोजक ने आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ उनके मुवक्किल (आर्यन) के पास से अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाली कोई सामग्री नहीं मिली है। न तो उन्होंने प्रतिबंधित सामग्री रखी थी न सेवन किया था।’’

मानेशिंदे ने कहा कि वह सोमवार को आर्यन खान की जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है वे सभी जमानती हैं। मैं एक दिन की एनसीबी हिरासत को तैयार हूं ताकि हम नियमित अदालत के समक्ष जमानत की अर्जी दाखिल कर सके।’’

गौरतलब है कि आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-27 (मादक पदार्थ का सेवन करने), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, रखने, खरीदने या बेचने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आर्यन खान और सात अन्य को शनिवार देर रात एनसीबी द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे