जींद में अर्जुन स्टेडियम में जलाए गए रावण के पुतले
By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:40 IST2021-10-15T21:40:42+5:302021-10-15T21:40:42+5:30

जींद में अर्जुन स्टेडियम में जलाए गए रावण के पुतले
जींद,15अक्टूबर जिले भर में शुक्रवार को दशहरे का पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया।
अर्जुन स्टेडियम में बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतले जलाए गए। रावण का पुतला दहन से पूर्व लोगों ने पूजा अर्चना की और सुख समद्धि की कामना की। अर्जुन स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जलाए गए। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना शामिल हुए। उधर, रेलवे रामलीला क्लब की ओर से रेलवे जंक्शन स्कूल ग्राउंड में रावण दहन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ठाकूर श्यामचंद शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
शहर में रेलवे जंक्शन तथा अर्जुन स्टेडियम के बाहर मेलों का आयोजन किया जिसमें लोगों ने जम कर खरीदारी की। अर्जुन स्टेडियम में रावण दहन के चलते देर शाम जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। विजय दशमी पर्व पर मंदिरों में भी विशेष पूजा तथा यज्ञ का आयोजन किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।