लाइव न्यूज़ :

राउत की फडणवीस को चुनौती : वाजे के ‘राजनीतिक संरक्षकों’ का नाम बताएं

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के ताबदले के पीछे दबाव होने से इनकार करते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी कि अगर उनके पास गिरफ्तार पुलिस अधिकारी संजय वाजे के कथित ‘राजनीतिक संरक्षकों’ के बारे में सबूत है तो उनका नाम बताएं।

राउत ने कहा कि फडणवीस को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे मुंबई हतोत्साहित हो।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर विपक्ष सोचता है कि यह तबादला किसी दबाव में किया गया तो वह गलत है। उद्धव ठाकरे सरकार ने किसी दबाव में तबादला नहीं किया है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि जब तक जांच जारी है तब तक यह तबादला किया जाना चाहिए।’’

इससे पहले फडणवीस ने कहा था कि सिंह और वाजे ‘छोटे आदमी‘ हैं और मामले को केवल उन्हें जिम्मेदार ठहराकर सुलझाया नहीं जा सकता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘कौन है इसके पीछे? उसकी जांच होनी चाहिए। राजनीतिक आका जिन्होंने वाजे को निर्देशित किया, उनका पता लगाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या होने की आशंका जताई और आरोप लगाया कि वाजे के कई शिवसेना नेताओं से गहरे संबंध थे।

इस पर राउत ने कहा, ‘‘अगर आपके पास सबूत है तो उन लोगों का नाम बताएं।’’

फडणवीस पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि भाजपा नेता अगले साढ़े तीन साल महाविकास अघाडी सरकार के बचे कार्यकाल के पूरा होने तक खुद को बनाए रखने के लिए मुद्दे उठाते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह