लाइव न्यूज़ :

राउत ने लोकसभा सांसद मोहन डेलकर की मौत पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 13:17 IST

Open in App

मुंबई,28 फरवरी शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था वे दादर एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की ‘‘रहस्यमयी’’ परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।

केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में राउत ने कहा कि एक अभिनेता की मौत और एक अभिनेत्री द्वारा कराए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाने के मामले ने खूब सनसनी पैदा की, लेकिन सात बार लोकसभा के सदस्य रहे डेलकर की ‘‘संदिग्ध’’ परिस्थियों में मौत पर खामोशी कैसे छाई है।

उन्होंने कहा कि डेलकर जिनके दिल्ली और गुजरात में मकान हैं, ने सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उनके सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करेगी और गुनहगार को पकड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो