लाइव न्यूज़ :

इंदौर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में घुसे चूहों ने कुतरा शव

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:38 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 19 जून इंदौर के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में चूहों ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति के शव के अलग-अलग अंगों को कुतर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को शव की सुपुर्दगी के वक्त इस व्यक्ति के परिजनों ने इसका खुलासा किया।

अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर जहर खाने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए कृष्णकांत पांचाल (41) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह पड़ोसी धार जिले के रहने वाले थे।

मृतक के भतीजे राहुल पांचाल ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "मेरे चाचा कृष्णकांत पांचाल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए शुक्रवार शाम जिला अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया था। लेकिन हमने देखा कि मुर्दाघर में शव सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर तक नहीं है।"

उन्होंने बताया, "मुर्दाघर के कर्मचारियों ने हमें भरोसा दिलाया था कि रात में शव को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद जब हमने शनिवार को शव देखा, तो इसके चेहरे, हथेली, अंगूठे और अंगुलियों पर चूहों के कुतरने के ताजा जख्म मिले।"

अस्पताल के मुर्दाघर में शव की दुर्गति के बारे में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. संतोष वर्मा ने कहा, "शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले एक डॉक्टर से मेरी बात हुई है। उनका कहना है कि केवल शव के गाल पर चूहों के कुतरने के निशान मिले हैं।"

वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल के मुर्दाघर में चूहों और अन्य जीव-जंतुओं की रोकथाम के लिए एक निजी एजेंसी के जरिये दवाओं का नियमित छिड़काव कराया जाता है। सिविल सर्जन ने कहा, "शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने के मामले में हम इस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेंगे।"

अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल को फिर से बनाया जाना है और इसके लिए इसकी पुरानी इमारत ध्वस्त कर जमीन समतल कर दी गई है। हालांकि, अस्पताल का मुर्दाघर अब भी पुराने भवन में ही चलाया जा रहा है।

चश्मदीदों के मुताबिक जिला अस्पताल परिसर में आस-पास के कई निर्माण टूटने से मुर्दाघर चारों ओर से खुले मैदान से घिर गया है और बारिश के मौसम के दौरान इसमें चूहों और अन्य जीव-जंतुओं की घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह