लाइव न्यूज़ :

यहां अस्पताल के ICU में भर्ती मरीज को चूहों ने कुतरा, बेहोश की हालत में था मरीज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 16:51 IST

झारखंड के धनबाद जिले का पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटलः जब चूहे उन्हें काट रहे थे, तब वह बेहोश थे. जानलेवा लापरवाही का आलम यह रहा कि मरीज के दोनों पैरों और अन्य अंगों से खून बहता रहा, लेकिन वार्ड के स्टाफ और नर्स सोते रहे.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के धनबाद जिले में पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) का हाल जानकार रूह कांप जा रही है. यहां भर्ती मरीजों को चूहों से बचाना एक चुनौती बन गया है.पीएमसीएच के इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कैंसर के मरीज 78 वर्षीय शमीम मल्लिक को रातभर चूहों ने कुतर डाला.

झारखंड के धनबाद जिले में पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) का हाल जानकार रूह कांप जा रही है. यहां भर्ती मरीजों को चूहों से बचाना एक चुनौती बन गया है. पीएमसीएच के इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कैंसर के मरीज 78 वर्षीय शमीम मल्लिक को रातभर चूहों ने कुतर डाला. इससे उनकी स्थिती नाजूक हो गई है. कैंसर का मरीज शमीम मल्लिक धनबाद के झरिया के रहने वाले हैं. 

बताया जा रहा है कि जब चूहे उन्हें काट रहे थे, तब वह बेहोश थे. जानलेवा लापरवाही का आलम यह रहा कि मरीज के दोनों पैरों और अन्य अंगों से खून बहता रहा, लेकिन वार्ड के स्टाफ और नर्स सोते रहे. जब परिवार वाले मरीज शमीम का कपडा बदलने गए तो कई जगहों से बहते खून को देखकर वे दंग रह गए. 

मरीज के कपड़े जब खोले गए तो शरीर पर चूहों के कुतरने के कई निशान मिले. मरीज के परिवार वालों ने इस पूरे मामले की शिकायत सीनियर डॉक्टर से की है. परिजनों की शिकायत के बाद शमीम मलिक को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया. 

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आईसीयू में चूहे घूमते रहते हैं. लेकिन, उसे देखने वाला कोई नहीं है. चूहे मरीजों पर हमला कर रहे हैं और आईसीयू के स्टाफ सोते रहते हैं. परिजनों का आरोप है कि रातभर चूहे मरीज को कुतरते रहे और किसी ने मरीज की सुध तक नहीं ली. 

उन्‍होंने कहा कि वार्ड के स्टाफ और नर्स ने मरीज का सही तरीके से ध्यान नहीं रखा. मामले में अस्पताल के अधीक्षक डा. एचके सिंह का कहना है कि बुधवार को आईसीयू समेत आसपास की गंदगी की सफाई कराई गई थी. उनकी मानें तो वार्ड में चूहे नहीं आए. 

अस्पताल प्रबंधन आईसीयू में चूहों की मौजूदगी की बात खारिज न कर दे, इसलिए मरीज के परिजनों ने इसे लेकर एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में पास वाले बेड पर मौजूद मरीज के एक थैले में चूहा घुसा हुआ दिख रहा है. थैला हिलाने के बाद चूहा निकला और बेड के पास दुबक गया.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल