लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के छह सलाहकार नियुक्त किए जाने पर राठौड़ ने जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:36 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने छह विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर आपत्ति जताई है और राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखकर इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।

राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गहलोत पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें आठ -आठ सलाहकारों की जरूरत पड़ रही है। यक्ष प्रश्न है कि अब सलाहकार के तौर पर जिनकी ताशपोशी की गई है उनकी क्या खासियत या योग्यता है।’’

उन्होंने इस बारे में राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखकर उनसे मुख्यमंत्री के सलाहकारों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने तथा संसदीय सचिवों की संभावित नियुक्ति नहीं करने को लेकर राज्य सरकार को पाबंद करने की मांग की।

राठौड़ के अनुसार मुख्यमंत्री के सलाहकारों की नियुक्ति एवं संसदीय सचिवों की संभावित नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 164 (1A), 191 (1)(ए) एवं अनुच्छेद 246 के प्रावधानों तथा उच्चतम न्यायालय एवं आधा दर्जन उच्च न्यायालयों के निर्णयों का उल्लंघन है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया,‘‘सरकार असंवैधानिक कृत्य कर असंतुष्ट विधायकों को खुश कर रही है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के छह सलाहकार नियुक्त किए हैं और संभावना यह है कि ये लोग (सत्ताधारी दल के नेता) कुछ लोगों को संसदीय सचिव बनाएंगे। यह संविधान के प्रावधानों के बिलकुल विपरीत है।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने रविवार को कांग्रेस विधायक डा जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा एवं दानिश अबरार तथा निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया। सरकार द्वारा 15 विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल