लाइव न्यूज़ :

रतन लाल गुप्ता जम्मू के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:41 IST

Open in App

जम्मू, 16 अक्टूबर पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) रतन लाल गुप्ता को शनिवार को जम्मू के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। अपने पूर्ववर्ती देवेंद्र सिंह राणा के पार्टी से इस्तीफे के बाद इस पद पर मनोनीत किए जाने के लगभग एक सप्ताह बाद उनका निर्वाचन हुआ।

संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि पेशे से वकील गुप्ता को यहां पार्टी मुख्यालय में शेख मुस्तफा कमाल सहित नेकां के वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में हुए मतदान में इस पद के लिए चुना गया।

पद के लिए चुने जाने के बाद गुप्ता ने कहा, ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जम्मू-कश्मीर को मौजूदा उथल-पुथल से बाहर निकाल सकती है क्योंकि इसका जमीनी स्तर पर मजबूत आधार है।’’ राणा और पूर्व मंत्री एस एस सलाथिया के 11 अक्टूबर को पार्टी छोड़ने और दिल्ली में भाजपा में शामिल होने पर गुप्ता ने कहा कि नेकां एक आंदोलन है और इसने पूर्व में कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।

नेकां के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर बुरे दौर से गुजर रहा है। समाज का हर वर्ग जिसमें युवा, व्यवसायी और उद्योगपति शामिल हैं, बेहद पीड़ित है और कोई भी वर्तमान प्रशासन से खुश नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि नेकां कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति से उबरने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित