लाइव न्यूज़ :

खतरनाक तरीके से कार दौड़ाकर आठ लोगों को घायल करने वाले युवक पर रासुका लगाया गया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:03 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 29 जून इंदौर की व्यस्त सड़कों पर खतरनाक तरीके से कार दौड़ाकर आठ लोगों को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार 25 वर्षीय युवक को जिला प्रशासन ने सख्त प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद रखने का आदेश दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक छह अप्रैल की रात शहर की व्यस्त सड़कों पर खतरनाक तरीके से कार दौड़ाने के आरोप में गिरफ्तार फैजान पटेल (25) फिलहाल जिला जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद है और उसे अब रासुका के तहत केन्द्रीय जेल भेजा जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि पटेल ने अंधाधुंध तरीके से कार दौड़ाते हुए आठ लोगों को घायल कर दिया था और फरार हो गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उन्होंने बताया कि घटना में घायल आठ लोगों में से एक व्यक्ति के पैर पर पटेल ने दो बार कार चढ़ा दी थी और उसके घाव अब तक न भरने से डॉक्टरों को उसका पैर काटना भी पड़ सकता है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के अगले दिन पटेल की कार शहर में लावारिस हालत में बरामद की गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (मानव हत्या का आपराधिक प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो