लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद मारपीट मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पर लगा रासुका

By भाषा | Updated: July 1, 2021 00:22 IST

Open in App

गाजियाबाद, 30 जून उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम पर हमला मामले में सोशल मीडिया पर ‘‘आपत्तिजनक’’ पोस्ट डालने के लिए गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद पुलिस ने मामले के संबंध में उम्मेद पहलवान इदरिसी के खिलाफ लोनी बॉर्डर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें 19 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (गाजियाबाद ग्रामीण) इराज राजा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

अधिकारियों के अनुसार इदरिसी के खिलाफ सख्त कानून लगाये गये हैं क्योंकि उसने ‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की।’’ सख्त रासुका के तहत आरोपी को एक साल तक जेल में रखा जा सकता है जो हर तीन महीने में उच्च न्यायालय द्वारा समीक्षा के अधीन होता है।

यह प्राथमिकी एक स्थानीय पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज की गयी है। आरोप है कि इदरिसी ने ‘‘बेवजह’’ वह वीडियो बनाया जिसमें अब्दुल समद सैफी ने दावा किया कि कुछ लड़कों ने उन्हें पीटा और ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा बोलने के लिए मजबूर किया। प्राथमिकी में आरोप है कि इदरिसी ने ‘‘सांप्रदायिक सौहार्द’’ बिगाड़ने की मंशा से यह वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर पोस्ट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान