महाराष्ट्र में ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:40 IST2021-06-17T19:40:23+5:302021-06-17T19:40:23+5:30

Rasta roko movement on OBC political reservation issue in Maharashtra | महाराष्ट्र में ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

महाराष्ट्र में ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

नासिक, 17 जून महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द किये जाने के खिलाफ राज्य के मंत्री छगन भुजबल नीत एक संगठन और अन्य संगठनों ने बृहस्पतिवार को नासिक जिले में 'रास्ता रोको' आंदोलन किया।

उच्चतम न्यायालय ने पंचायत और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण बहाल करने की महाराष्ट्र सरकार की समीक्षा याचिका हाल ही में खारिज कर दी थी।

समता परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप खैरे और अन्य ने यहां द्वारका चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ओबीसी जनगणना पर रोक लगाने की भी मांग की, जिससे कानूनी लड़ाई में मदद मिल सके।

खैरे ने कहा कि यह मामला पूरी तरह केन्द्र सरकार के हाथों में है और उसे ओबीसी समुदायों को न्याय दिलाना चाहिये।

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोटी, मनमाड-इंदौर राजमार्ग पर मनमाड और जिले के कुछ अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rasta roko movement on OBC political reservation issue in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे