लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय जनता दलः 26वां स्थापना दिवस मनाया गया, लालू यादव के बीमार होने से नहीं मना जश्न

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2022 20:09 IST

Rashtriya Janata Dal: 26वां स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव जेल में तो नहीं हैं, लेकिन फिलहाल अस्पताल में होने की वजह से नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी रही.

Open in App
ठळक मुद्देस्थापना दिवस के मौके पर सिर्फ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया.राजद का पूरा दारोमदार तेजस्वी यादव देखते हैं.राजद बिहार में नंबर वन है और उसके पास अभी 80 विधायक हैं. 

पटनाः राजद का आज 26वां स्थापना दिवस मनाया गया. लालू प्रसाद यादव ने 26 साल पहले अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी. जनता दल से अलग होते हुए लालू ने जब राजद की बुनियाद डाली थी तो उस वक्त उनके सामने बड़ी राजनीतिक चुनौती थी.

लेकिन पिछले 26 सालों में राजद ने बिहार की राजनीति से लेकर केंद्रीय राजनीति तक अपना दखल बनाए रखा. इस दौरान पार्टी कई बार बेहद कमजोर भी नजर आई और संघर्ष के साथ उसमें उभार भी देखने को मिला. आज पार्टी के 26वां स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव जेल में तो नहीं हैं, लेकिन फिलहाल अस्पताल में होने की वजह से नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी रही.

इस वजह से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया गया. हालांकि, पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सिर्फ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया. पार्टी का पूरा फोकस पार्टी की सदस्यता अभियान पर है. वैसे तो स्थापना दिवस के मौके पर पटना समेत राज्य के अन्य जिला मुख्यालय कार्यक्रम का आयोजन होना था.

लेकिन लालू यादव की तबीयत को देखते हुए पार्टी की ओर से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया गया. यहां बता दें कि आज से 26 साल पहले 1997 में राजद की स्थापना हुई थी. लालू प्रसाद यादव ने अपने दम पर 1997 में राजद को खड़ा किया था.

तब स्थापना के वक्त उनके साथ रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह समेत 17 लोकसभा सांसद और आठ राज्यसभा सांसदों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे. पार्टी की स्थापना के साथ ही लालू प्रसाद यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था और आज भी वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. हालांकि अब पार्टी का पूरा दारोमदार उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव देखते हैं. आज पार्टी बिहार में नंबर वन है और उसके पास अभी 80 विधायक हैं. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया