लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भवन अब छह फरवरी से आम जन के लिए खुलेगा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी कोविड-19 महामारी के चलते करीब 11 महीने तक बंद रहने के बाद राष्ट्रपति भवन अब शनिवार से आंगुतकों के लिए खुलेगा।

सोमवार को जारी किये गये आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति भवन शनिवार और रविवार को खुलेगा (बस सरकारी अवकाश अपवाद होंगे)।

राष्ट्रपति भवन से जारी इस बयान में कहा गया है कि आंगुतक वेबसाइट एचटीटीपीएस://प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया डॉट एनआईसी डॉटन इन पर या एचटीटीपीएस:// राष्ट्रपति सचिवालय डॉट गवर्न डॉट इन पर अपना समय देख सकते हैं।

उसमें कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के चलते 13 मार्च, 2020 से राष्ट्रपति भवन आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन अब यह शनिवार छह फरवरी, 2021 शनिवार से आम लोगों के वास्ते खुलेगा। ’’

पहले की तरह प्रति आंगुतक 50 रूपये का नाममात्र शुल्क देना हेागा।

बयान के अनुसार एक दूसरे के बीच दूरी बनाये रखने के लिए साढे दस, साढे 12 और ढाई बजे का पूर्व बुकिंग समय रखा गया है और एक बार अधिकतम 25 आंगुतक ही आ सकते हैं। इस दौरान आंगुतक को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो