लाइव न्यूज़ :

विश्व बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार एवं अन्य स्मारकों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार और भारत के अन्य स्मारकों को विश्व बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को ‘गो ब्लू’ अभियान के तहत नीली रोशनी से सजाया जाएगा। यूनीसेफ ने कहा कि बाल अधिकारों के साथ एकजुटता दर्शाने और बच्चों के जीवन पर कोविड-19 के प्रभाव के तहत यह अभियान चलाया गया है।

इसने कहा कि ‘गो ब्लू अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण स्मारकों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा।

यूनीसेफ ने कहा कि विश्व बाल दिवस के अवसर पर इस वर्ष डिजिटल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र निकाय यूनीसेफ ने बयान जारी कर कहा, ‘‘वयस्कों के सााथ बच्चे भी मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। इसका यह मतलब नहीं है कि बच्चों की आवाज हल्की रहेगी-- बच्चे मास्क पहनेंगे लेकिन उनकी आवाज दबी नहीं रहेगी। इस वर्ष विश्व बाल दिवस के अवसर पर।’’

यूनीसेफ, पार्लियामेंटेरियंस ग्रुप ऑफ चिल्ड्रेन (पीजीसी) के साथ मिलकर 20 नवंबर को बच्चों के साथ जलवायु संसद का आयोजन कर रहा है। इसे उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के नेतृत्व में संसद के 30 सदस्य आयोजित कर रहे हैं।

इसने कहा, ‘‘बच्चे सांसदों के साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर चर्चा करेंगे और जलवायु पर मांग पत्र पेश करेंगे। हिस्सा लेने वाले सांसद संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर सकते हैं जिसके तहत बाल अधिकारों और जलवायु कार्यों को समन्वित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए