लाइव न्यूज़ :

रश्मि सावंत : ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी छात्रसंघ की अध्यक्ष बनी पहली भारतीय महिला

By भाषा | Updated: February 14, 2021 11:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी कर्नाटक की रश्मि सावंत ने कभी सोचा न था कि पिछले बरस जनवरी में वह दुनिया के जिस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन कर रही थी, इस वर्ष फरवरी में वह उसी संस्थान के छात्र संघ का चुनाव जीतकर खबरों का हिस्सा बन जाएगी।

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में चार वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाली रश्मि सावंत को सात महीने पहले ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी में दाखिला मिला तो लगा जैसे सपना सच हो गया, लेकिन यूनीवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में हजारों छात्रों ने उसे वोट देकर अध्यक्ष पद के चुनाव में विजयी बना दिया और उसकी आंखों को कुछ और सपने देखने की वजह दे दी। यह पहला मौका है जब भारत की किसी महिला ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है।

रश्मि सावंत का कहना है कि विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य को पहचानने के बाद उसपर से अपना ध्यान भटकने नहीं देना चाहिए और पूरी शिद्दत से उसे पाने की कोशिश में लग जाना चाहिए, लेकिन उसके लिए सब कुछ त्याग देने और 24 घंटे पढ़ाई करते रहना भी सही नहीं है। रश्मि का मानना है कि अपनी रूचि की तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेना और जीवन के हर क्षेत्र में कुछ बेहतर करने की चाह रखना आपको अपनी मंजिल के करीब ले जाता है।

रश्मि के पिता दिनेश सावंत उडुपी के नजदीक परकाला में अपना कारोबार करते हैं, जबकि मां वत्सला सावंत गृहिणी हैं। रश्मि की प्रारंभिक शिक्षा मणिपाल और उडुपी में ही हुई और उन्होंने 2016-2020 के बीच एमआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इस दौरान वह छात्र परिषद की तकनीकी सचिव रहीं और मणिपाल हैकेथान की शुरुआत में उनका बड़ा योगदान रहा, जिसमें सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए डिजिटल समाधान की हिमायत की गई है।

ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी के लिनाकर कॉलेज में एनर्जी सिस्टम्स में एमएससी की पढ़ाई कर रही रश्मि ने छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अपना प्रचार अभियान चलाया और उन्हें जितने वोट मिले उनके तीन प्रतिद्वंद्वी मिलकर भी उतने वोट हासिल नहीं कर पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा