लाइव न्यूज़ :

आरएएस अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:43 IST

Open in App

जयपुर, एक नवंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने सोमवार को जालोर जिले के आहोर के उपखंड अधिकारी (आरएएस) को कथित रूप से 40 हजार रूपये रिश्वत के तौर पर लेते गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी अधिकारी मासिंगाराम ने परिवादी से उसकी कृषि भूमि से संबंधित मामले में कथित तौर पर 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि दल ने सोमवार को आहोर के उपखंड अधिकारी आरोपी मासिंगाराम को 40 हजार रूपये लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के एक अन्य दल ने अलवर में राजस्थान रोडवेज के डिपो प्रबंधक को कथित तौर पर 11 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम डिपो अलवर के तिजारा के डिपो प्रबंधक आरोपी कैलाश मीणा ने परिवादी से ड्यूटी ज्वाईन करवाने एवं वेतन भुगतान करवाने की एवज में कथित तौर पर 35 हजार रूपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे।

उन्होंने बताया आरोपी को सोमवार को परिवादी से 11 हजार रूपये लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता