लाइव न्यूज़ :

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ सफेद हिरण देखा गया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:18 IST

Open in App

नगावं, 16 जून असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ सफेद हॉग हिरण का पता लगने से वन्यजीव संरक्षणवादियों और प्रकृति प्रेमियों के बीच व्यापक रुचि पैदा हुई है और अनेक लोग इस जानवर की एक झलक पाने के लिए विश्व धरोहर स्थल पर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने हिरण को देखने के बाद प्रकृति छायाकार जयंत कुमार सरमा को सूचित किया, जो पार्क के बुरापहार रेंज में सफेद हिरण को अपने कैमरे में कैद करने में कामयाब रहे।

सरमा ने सोमवार को नगांव जिले के कलियाबोर उपमंडल के अंतर्गत अमगुरी टी एस्टेट के 12 लाइन क्षेत्र के पास एक घास के मैदान में जानवर को देखा।

उन्होंने कहा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रमेश गोगोई ने कहा है कि यह विशेष सफेद हिरण कुछ दिन पहले पार्क में पहली बार देखा गया था, और यह कभी-कभी पार्क से बाहर आता है और अन्य भूरे हिरणों के साथ घूमता व घास चरता है।

डीएफओ ने कहा कि हिरण का सफेद रंग विशुद्ध रूप से आनुवंशिक है, जो जीन के उत्परिवर्तन के कारण होता है और यह हिरण परिवार की अलग प्रजाति नहीं है।

गोगोई ने कहा कि काजीरंगा में कुल 40,000 हॉग हिरणों में से एक या दो प्रकार के असामान्य सफेद हॉग हिरण पाए जा सकते हैं।

यह पार्क अपने प्रसिद्ध एक सींग वाले गैंडों के लिए बड़ी संख्या में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग