लाइव न्यूज़ :

असोला अभयारण्य में 2015 के बाद पहली बार दुर्लभ धारीदार लकड़बग्घा देखा गया : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली में लगभग सात वर्षों में पहली बार धारीदार लकड़बग्घा देखा गया है जिनकी दुनियाभर में आबादी 10,000 से भी कम है और इन्हें विलुप्त होने की कगार पर खड़ी प्रजातियों में गिना जाता है। वन और वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में लगे कैमरों के फुटेज में इस जंगली पशु की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

उप वन संरक्षक (डीसीएफ), दक्षिण मंडल, अमित आनंद ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब किसी धारीदार लकड़बग्घे को दिल्ली में कैमरे में देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में डेरा मंडी क्षेत्र में एक धारीदार लकड़बग्घे को आखिरी बार देखा गया था, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।’’

असोला अभयारण्य में एक वन्यजीव संरक्षक ने कहा कि कर्मचारियों को 2017-18 में कुछ मौकों पर लकड़बग्धे के पैरों के निशान मिले थे। धारीदार लकड़बग्घा दिन का अधिकांश समय अपनी मांद में बिताता है। यह अकेले ही शिकार की ताक में रहता है और यह समूहों में बहुत कम दिखता है।

एमिटी यूनिवर्सिटी के वन्यजीव विशेषज्ञ प्रोफेसर रणदीप सिंह ने कहा, ‘‘यह शिकार का कोई अवशेष नहीं छोड़ता बल्कि यह पुराना सड़ा-गला मांस भी खा जाता है, इसी वजह से यह वन पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। असोला में धारीदार लकड़बग्घा की उपस्थिति असोला वन में सुधार का संकेत देती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली के अरावली वनक्षेत्र में कई मौकों पर इसके पदचिह्न देखे गए हैं। यह पहली बार हो सकता है जब इसे कैमरे में कैद किया गया हो, लेकिन मैं हैरान नहीं हूं।’’

आनंद ने कहा कि उन्हें आयानगर और डेरा मंडी गांव के पास धारीदार लकड़बग्घे की मौजूदगी की उम्मीद थी, लेकिन ‘‘हमने जितना सोचा था, यह उससे कहीं ज्यादा करीब हमें देवली में मिला।’’ उन्होंने कहा कि विभाग के कैमरों से मिली तस्वीरों में अभयारण्य में दो तेंदुओं एक शावक (नर) और एक वयस्क तेंदुए की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। डीसीएफ ने कहा, ‘‘तेंदुआ इन दिनों सक्रिय हैं, और हमें लगता है कि उनके द्वारा किए गए शिकार से धारीदार लकड़बग्घा आकर्षित हुआ होगा।’’

‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर’ ने धारीदार लकड़बग्घे को ‘संकटग्रस्त’ प्रजातियों के रूप में चिह्नित किया है और उनकी वैश्विक आबादी 10,000 से कम होने का अनुमान है। इस साल की शुरुआत में वन और वन्यजीव विभाग ने पशुओं की गणना के लिए अभयारण्य में लगभग 20 कैमरे लगाए थे।

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर अरावली पर्वत श्रृंखला के दक्षिणी दिल्ली रिज पर 32.71 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करता वन्यजीव अभयारण्य दक्षिणी दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद के उत्तरी भागों और गुरुग्राम जिलों में स्थित है। यह उत्तरी अरावली तेंदुआ वन्यजीव गलियारे का हिस्सा है, जो राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान से दिल्ली रिज तक फैला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह