लाइव न्यूज़ :

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच दुर्लभ लड़ाई, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:05 IST

Open in App

कोच्चि, 20 सितंबर कोच्चि से 50 किलोमीटर दूर मध्य केरल के मलयाटोर के अंतर्गत थुंडम रेंज में एक जंगली इलाके में रविवार को किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच एक दुर्लभ लड़ाई देखी गई। इस दौरान वहां गश्त कर रहे वन अधिकारियों ने इस लड़ाई को कैमरे में कैद कर लिया।

जंगल से गुजरने वाली एक सड़क पर सरीसृपों के बीच यह झड़प हुई।

थुंडम के वन रेंजर मोहम्मद रफी ने कहा, ''यह बेहद दुर्लभ दृश्य था।''

उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने इलाके में गश्त के दौरान लड़ाई देखी।

रफी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''वे लड़ाई के बीच में ही मौके पर पहुंच गए। जब सांप जंगल की ओर गया, तो मॉनिटर छिपकली विपरीत दिशा में चली गई जहां एक नहर थी।''

रेंजर ने कहा, ''मेरे सहयोगियों ने उनकी लड़ाई खत्म होने के बाद दोनों सरीसृपों की गतिविधियों पर नजर रखी। किंग कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा, लेकिन उसके शरीर पर जहर का कोई लक्षण नहीं दिखा।''

उन्होंने कहा कि सांप भी बच गया। हालांकि मॉनिटर छिपकली ने उस पर अपने मजबूत पंजों, दांतों, पूंछ से हमला किया। उन्होंने कहा कि यह ज्ञात नहीं है कि किस सरीसृप ने पहले हमला किया। इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार, थुंडम वन रेंज में मॉनिटर छिपकली और किंग कोबरा दोनों ही अच्छी संख्या में मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह