लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध को पश्चिमी महाराष्ट्र में देखा गया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:57 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई केरल वन विभाग द्वारा बचाये गये एक यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध को महाराष्ट्र की सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में 700 किलोमीटर दूर देखा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पक्षीविज्ञानियों के अनुसार, महाराष्ट्र में इस पक्षी का दिखना दुर्लभ है।

सह्याद्रि बाघ अभयारण्य के मुख्य वन संरक्षक क्लेमेंट बेन ने कहा, ‘‘एक यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध को सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में देखा गया था। पक्षी को कन्नूर में टैग किया गया था और केरल के वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में उसे छोड़ा गया था।’’

वन रक्षक संतोष चालके ने पहली बार नौ मई को पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले की पाटन तहसील में पक्षी को देखा था और कुछ तस्वीरें खींची।

सतारा जिले के मानद वन्यजीव वार्डन रोहन भाटे ने कुछ गिद्ध अध्ययन समूहों पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे पता चला कि इसे केरल में टैग किया गया था।

भाटे के अनुसार, गिद्धों की यह प्रजाति मुख्य रूप से तिब्बत, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में हिमालय पर्वतमाला में पाई जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे भोजन की तलाश में लंबी दूरी तय करने के लिए जाना जाता है। आठ से नौ फुट तक फैलने वाले पंखों के साथ इस गिद्ध की ऊंचाई आमतौर पर 125 सेंटीमीटर होती है। इसका वजन लगभग 8-10 किलोग्राम होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे