लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 13 साल के लड़के में दुर्लभ कोविड-19 जटिलता का पता लगा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:40 IST

Open in App

दावणगरे, 27 जून कर्नाटक में 13 वर्षीय एक लड़के में मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली दुर्लभ कोविड-19 जटिलता का पता लगा है। यह राज्य का पहला मामला है। एस एस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसे बचपन की एक्यूट नेक्रोटाइजिंग एन्सेफलोपैथी (एएनईसी) कहा जाता है। इस जटिलता की पहचान यहां के निकट के गांव हुविनाहदगली में एक बच्चे में हुई है।

संस्थान के निदेशक डॉक्टर एन के कलप्पनवार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बच्चा कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हुआ था और बाद में वह एएनईसी से पीड़ित हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हम यही समझ रहे थे कि बच्चों को कोविड-19 के बाद सिर्फ मल्टीसिस्टम इफ्लेमेटरी सिंड्रोम की जटिलता का ही सामना करना पड़ता है। लेकिन अब हमें एएनईसी को भी देखना होगा।’’

उन्होंने बताया कि उनकी नजर में जटिलता का यह पहला मामला राज्य में सामने आया है। बच्चे के शरीर में एंटीजन की उच्च मात्रा पाई गई थी, जो कि यह संकेत देता है कि वह संक्रमित था। उन्होंने कहा कि बच्चा अब स्वस्थ हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगर समय से इस बीमारी का इलाज न हो तो प्राणघातक हो सकता है।

इस बीमारी का इलाज भी काफी महंगा है क्योंकि एक इंजेक्शन की कीमत 75,000 से एक लाख रुपये के बीच में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?