लाइव न्यूज़ :

परिवहन निगम के सभी बस अड्डों पर यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग शुरू

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:06 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जुलाई कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के विभिन्न बस अड्डों पर यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र के प्रबंधक पी के बोस ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के दायरे में आने वाले निगम के हर बस अड्डे पर एक चिकित्सात दल तैनात किया गया है जो यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग करेगा।

उन्होंने कहा कि यह काम शुरू कर दिया गया है और अगर किसी यात्री के कोविड-19 से संक्रमित होने का पक्का अंदेशा होता है तो उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि तीन फीसद या उससे ज्यादा संक्रमण दर वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए नेगेटिव आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अनिवार्य की जानी चाहिए। यह रिपोर्ट चार दिनों से अधिक पुरानी न हो।

योगी ने कहा था कि ऐसे राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोग अपना कोविड परीक्षण कराकर ही यात्रा शुरू करें। जो लोग टीकाकरण की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जा सकती है। सड़क, वायु और रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों के लिए भी यह नियम लागू किए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड संक्रमण की उच्च दर वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों की गहन ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग’ की जाए। प्रदेश आगमन पर इनके एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?