लाइव न्यूज़ :

भदोही में दलित महिला के साथ बलात्‍कार, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:06 IST

Open in App

भदोही (उप्र) पांच मार्च उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना इलाके के एक गांव में धान का पैसा लेने गयी एक दलित विवाहिता को घर में बंद कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पीड़ित महिला ने बलात्कार की लिखित शिकायत दर्ज कराने जब वह थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके शिकायती पत्र को फाड़कर फेंकते हुए उसे थाने से भगा दिया गया।

पीड़िता ने भदोही के पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगायी और पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद पुलिस इस मामले में बलात्कार समेत अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर फरार धान व्यापारी की तलाश कर रही है।

पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर थाना कार्यालय पति -पत्नी पहुंचे तो हेड मुहर्रिर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने तहरीर फाड़ते हुए उसे भगा दिया और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन