लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत : मुख्यमंत्री ने की 10 लाख रुपये की सहायता

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:21 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 10 मार्च कानपुर जिले में बलात्कार की पीड़िता के पिता की घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक दुर्घटना में मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रीतिन्दर सिंह ने बुधवार को बताया कि जब बलात्कार पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण हो रहा था, उसी समय उसके पिता बाहर चाय पीने निकले तभी एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल पिता को तुरंत लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीआईजी ने बताया कि बलात्कार के आरोपी दारोगा के बेटे गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके भाई सौरभ और उसके दोस्त दीपू की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की पांच टीमें लगायी गयी हैं।

इस बीच, कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से और इतनी ही धनराशि दुर्घटना बीमा योजना से देने का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को तीन बीघा जमीन पट्टे पर देने का फैसला भी किया गया है।

कानपुर के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने टेलीफोन पर 'भाषा' को बताया कि बलात्कार पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की 'सुबूतों' के आधार पर तेजी से जांच की जा रही और बलात्कार के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश भी दिये गये हैं।

पड़िता के परिजनो ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया है कि लड़की के पिता की एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गयी है। परिजन तथा स्थानीय लोगों ने कानपुर—सागर राजमार्ग पर रास्ता भी जाम किया।

पीड़िता के दादा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या पुलिस की मिलीभगत से की गयी है।

गौरतलब है कि सोमवार को सजेती इलाके में कक्षा आठ की 13 साल की एक छात्रा अपने घर के बाहर जानवरों के लिये चारा लेने गयी थी। तभी गोलू और दीपू नामक युवकों ने उसे अगवा करके उनके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। इस मामले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया था। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

मुख्य आरोपी गोलू के भाई सौरभ ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बतायेगी तो उसका अंजाम बुरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल