लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप: पीड़िता को जिंदा जलाया, प्रियंका गांधी ने बोला हमला, कहा- ऐसी घटनाओं को देखकर आ रहा है गुस्सा

By भाषा | Updated: December 5, 2019 13:46 IST

उन्नाव रेप पीड़िता मामलाः योगी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार की एक पीड़िता को बृहस्पतिवार को जिंदा जलाने की कथित तौर पर कोशिश करने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि यह घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार की एक पीड़िता को बृहस्पतिवार को जिंदा जलाने की कथित तौर पर कोशिश करने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। पीड़िता को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह 90 फीसदी तक जल गई है और उसकी हालात बहुत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़िता को सरकारी खर्च पर हरसंभव चिकित्सा सुविधा दी जाये।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्‍त पीड़िता अपने मुकदमे की पैरवी में रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्‍टेशन जा रही थी तभी गौरा मोड़ बिहार मौरांवा मार्ग पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बीघापुर के क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पांचों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कल झूठ कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हर रोज हो रही घटनाओं को देखकर गुस्सा आता है।

वहीं सपा ने कहा, “बलात्कार पीड़िता को जलाने का प्रयास उत्तर प्रदेश में चल रहे जंगलराज का नतीजा है। मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए और पुलिस महानिदेशक को इस्तीफा देना चाहिए। पीड़िता को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया करायी जानी चाहिए।”

इस बीच, भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता मनोज पाठक ने कहा कि शासन और प्रशासन सहयोगी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित नहीं करते और समस्याओं को सुनते नहीं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री की लाख कोशिशों के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर आज शाम तक अपनी रिपोर्ट सौंपे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह