लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता को आरोपी के साथ घूमाया गया: एनसीपीसीआर ने मप्र पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने एक किशोरी से कथित बलात्कार और उसे आरोपी के साथ रस्सी से बांध कर गांव में घूमाए जाने की घटना की जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपने का मंगलवार को आदेश दिया।

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले में रविवार को 16 वर्षीय किशोरी के साथ 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांध कर गांव में घूमाया।

घटना के सिलसिले में बलात्कार के आरोपी सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि किशोरी और आरोपी को रस्सी से बांध दिया गया है तथा उन्हें पीटा जा रहा है और उन्हें जबरन सरेआम घूमाया जा रहा है। साथ ही, उस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में एनसीपीसीआर ने उनसे इस विषय की जांच करने और कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा है।

आयोग ने कहा, ‘‘ इस मामले की जांच रिपोर्ट यह पत्र के मिलने के 24 घंटे के अंदर आयोग को सौंपी जाए। यह अवश्य ही सुनिश्चित किया जाए कि जांच के दौरान पीड़िता की पहचान का खुलासा नहीं हो।’’

आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि पीड़िता पर हुए अत्याचार और उत्पीड़न का एक अलग मामला दर्ज किया गया है, या नहीं। आयोग ने यह भी सवाल किया है कि प्राथमिकी में किशोर न्याय अधिनियम की संबद्ध धाराएं लगाई गई हैं, या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित