लाइव न्यूज़ :

इंदौर में दुष्कर्म की शिकार किशोरी गर्भवती, पिता और किरायेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:29 IST

Open in App

इंदौर, सात नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में 15 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता और किरायेदार को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की को सात माह का गर्भ है और उसकी दादी शनिवार को उसे अपने साथ लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची थी।

उन्होंने पीड़ित लड़की के हवाले से बताया कि 36 वर्षीय पिता ने कथित नशे में धुत होकर उसके साथ एक बार बलात्कार किया, जबकि उसके घर में बतौर किरायेदार रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने उसे पांच-छह बार दुष्कर्म का शिकार बनाया।

वर्मा ने बताया, "हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उनका दावा है कि उन्हें नाबालिग लड़की के साथ एक-दूसरे की करतूतों के बारे में पता नहीं था।" उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के सात माह की गर्भवती होने के मद्देनजर पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं उसके परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को छिपाने की कोशिश तो नहीं की?

थाना प्रभारी के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म के सिलसिले की शुरुआत इस साल मार्च से हुई और मामले के अलग-अलग पहलुओं पर जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!