लाइव न्यूज़ :

'दुष्कर्म पीड़िता' ने आरोपी युवक से रचाई शादी, जारी किया वीडियो

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:29 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), दो दिसम्बर फतेहपुर जिले में सोमवार की शाम कथित रूप से अपहृत एक 'दुष्कर्म पीड़िता' ने अपने साथ हुई वारदात के आरोपी से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपनी मर्जी से पिता का घर छोड़कर आरोपी युवक के साथ शादी करने की बात कह रही है।

पुलिस ने सोमवार की देर रात कार सवार सात लोगों के खिलाफ लड़की का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात कार सवार सात लोगों के खिलाफ अपनी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन मंगलवार शाम से सोशल मीडिया में उसी (कथित अपहृत) लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

उन्होंने बताया कि यह वीडियो किसी बस में बनाया गया लग रहा है। वीडियो में लड़की स्वेच्छा से पिता का घर छोड़ने और अपनी मर्जी से आरोपी युवक कुलदीप के साथ प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी करने का जिक्र कर रही है।

श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की ने वीडियो के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने का प्रमाण पत्र और जिलाधिकारी को संबोधित एक शपथ पत्र भी दिखाया है, जिसमें ससुराल पक्ष को परेशान न करने का अनुरोध किया गया है।

एसएचओ ने बताया कि लड़की के पिता ने पिछले साल 2019 में सात अक्टूबर को कुलदीप और दो अन्य के खिलाफ लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने का भी मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें तीनों आरोपी जमानत पर हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, “लड़की बालिग है और आरोपी के साथ शादी करना बता रही है, ऐसी स्थिति में लड़की और आरोपी युवक दोनों को बुलाया गया है। उनके बयान अदालत में दर्ज करवाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया