लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में बलात्कार पीड़िता ने फांसी लगा आत्महत्या की कोशिश की

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:13 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 20 नवंबर जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और फिर गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराने वाली एक 21 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

पीड़िता ने सुसाइड नोट में ग्रामीणों के तानों से परेशान होकर और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाने का जिक्र किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि छात्रा ने मारकुंडी थाने में 13 नवंबर को गांव के युवक सुरेंद्र दुबे के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और उसके चार परिजनों पर आठ माह पूर्व शादी की बातचीत के बहाने अपने घर बुलाकर जबरन गोलियां खिलाकर गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को अपने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा कसकर आत्महत्या की कोशिश की । लेकिन परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया ।

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने यह कदम उठाने से पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिस पर उसने ग्रामीणों के तानों से परेशान होकर और पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने से क्षुब्ध होने पर आत्महत्या किये जाने का जिक्र किया है। यह सुसाइड नोट पुलिस के पास है।

मारकुंडी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रमेशचन्द्र ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार को बेहोशी की हालत में छात्रा को इलाज के लिए मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है, फिलहाल अभी इलाज चल रहा है।

एसएचओ ने बताया कि छात्रा द्वारा आरोपित सुरेंद्र दुबे और उसके परिवार के चार अन्य सदस्य घर से भागे हुए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच मऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुबोध गौतम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे