लाइव न्यूज़ :

दुष्‍कर्म पीड़िता ने की थाने में आत्महत्या, अखिलेश यादव ने इसे भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा बताया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:02 IST

Open in App

आजमगढ़/लखनऊ (उप्र) नौ अक्टूबर आजमगढ़ जिले मे मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक कथित दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्‍ध होकर शनिवार को जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के मुंह पर तमाचा है।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को विगत दिनों कुछ लोगों ने रात को आवाज दी और जब वह घर से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट की गयी। महिला के पति का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसने गांव के ही अनिल नामक एक व्यक्ति को पहचान लिया था।

पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि पीड़िता ने पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों के अनुसार शनिवार को भी महिला थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए टस से मस नहीं हुई, जिसके बाद महिला ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने थाने में जहर नहीं खाया। उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने पर मेहनाजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है।

इस घटना का लेकर यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, '' आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत महिला ने थाने में की आत्महत्या—अत्यंत दुखद!''

आगे लिखा, '' यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है जो बड़े दावे कर प्रदेश में आम जनमानस को न्याय देने की बात करती है। दोषी पुलिस अधिकारियों एवं आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे सरकार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह