लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:18 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 19 मार्च अपहरण और बलात्कार के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पीड़िता ने शुक्रवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला के पति ने जनवरी में पुलिस में दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि एक युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला को बरामद कर अदालत में उसका बयान दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

महिला के पति ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है।

जुई कलां थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान दर्ज कराए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि महिला के पति ने 4 जनवरी 2021 को जुई थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद महिला को बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। दोनों ही मामलों में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा