लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, मावुंकल ने मामला वापस लेने के लिए धमकाया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:34 IST

Open in App

कोच्चि, 28 सितंबर प्राचीन वस्तुओं का व्यापारी मोनसन मावुंकल नये विवाद में फंस गया है और उस पर बलात्कार की एक पीड़िता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि व्यापारी ने उसे मामला वापस लेने के लिए धमकी दी। मावंकुल को विभिन्न लोगों से 10 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अपराध शाखा ने हाल में गिरफ्तार किया था।

पीड़िता ने टीवी चैनलों से कहा है कि मावुंकल ने उसे अपने पारिवारिक मित्र के खिलाफ दायर बलात्कार के मामले को वापस लेने के लिए कहा और धमकी दी है कि यदि उसने ऐसा नहीं किया, तो वह दोस्त द्वारा खींची गई उसकी अनुचित तस्वीरें जारी कर देगा।

उसने मीडिया को बताया, “हमने उसकी धमकी के बाद उसके विरूद्ध पुलिस से शिकायत की... जब थेवारा पुलिस के अधिकारियों ने मेरी शिकायत पर कार्रवाई शुरू की, तो मावुंकल ने बल में अपने दबदबे का इस्तेमाल करते हुए उनका (अधिकारियों का) तबादला कराने में कामयाबी हासिल कर ली।”

महिला के आरोप मावुंकल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ घनिष्ठ संबंध के बारे में मीडिया खबरों की पृष्ठभूमि में आए हैं।

संपर्क करने पर, थेवरा पुलिस ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है और वे अपराध रजिस्टर जांचने के बाद कोई प्रतिक्रिया देंगे।

मावुंकल की गिरफ्तारी राज्य में एक राजनीतिक मुद्दा बन गई है। विभिन्न लोगों की शिकायतों के आधार पर हाल में अलाप्पुझा जिले के चेरथला में केरल पुलिस की अपराध शाखा ने उसके आवास से मावुंकल को गिरफ्तार किया था।

पीड़ितों ने अपनी शिकायतों में दावा किया है कि उन्हें मावुंकल के साथ सौदे में 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए