लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म टिप्पणी मामला: सावंत के खिलाफ कांग्रेस ने मार्च निकालने की कोशिश की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 01:15 IST

Open in App

पणजी, एक अगस्त गोवा के सांखालिम में रविवार को पुलिस बल की भारी तैनाती रही क्योंकि कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर दिए गए हालिया बयान के खिलाफ मार्च निकालने की कोशिश की। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता सावंत के समर्थन में उनके आवास के बाहर जमा हो गए।

गौरतलब है कि रविवार को गोवा की राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर बेनॉलिम बीच पर चार लोगों ने दो लड़कियों से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। सावंत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कथित तौर पर कहा था कि माता-पिता को यह आत्ममंथन करने की जरूरत है कि उनके बच्चे रात में इतनी देर तक समुद्र तट पर क्यों थे। उन्होंने कहा था कि अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है और उन्हें अपने बच्चों खासतौर से नाबालिगों को रात-रात भर बाहर नहीं रहने देना चाहिए।

उनकी इस टिप्पणी पर लोगों के नाराजगी जताने के बाद एक बयान में सावंत ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में उनके बयान को संदर्भ से अलग समझा गया। उन्होंने कहा था कि इस घटना का दुख बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन उनकी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस ने रविवार को सांखालिम में ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकालने की कोशिश की ।

इस मार्च का नेतृत्व करने वाले गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की, जिसकी वजह से एक महिला कार्यकर्ता का कपड़ा फट गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क़स्बे में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह