लाइव न्यूज़ :

देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, निदेशक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:06 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ रिपीट)

देहरादून, नौ अगस्त देहरादून के एक निजी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती महिलाओं का वहां के प्रबंधक द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने तथा विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

क्लेमेंटाउन थाने के प्रभारी डीएस रौतेला ने सोमवार को बताया कि मामले में 'वॉक एंड विन' नशा मुक्ति केंद्र की निदेशक विभा सिंह को गिरफ्तार किया गया है और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी प्रबंधक विद्यादत्त रतूडी अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को चार महिलाएं निदेशक को कमरे में बंद करके केंद्र से भाग निकलीं और पुलिस को उन्होंने आपबीती सुनाई।

महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा कि नशा मुक्ति केंद्र का प्रबंधक महिलाओं को नशीला पदार्थ देने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था और निदेशक उसके साथ मिली हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध करने पर सजा के तौर पर महिलाओं को छडी से पीटा जाता था या घंटों टूटी ईंटों या नुकीले स्टूलों पर बैठने को मजबूर किया जाता था ।

उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न और एक ने दुष्कर्म की शिकायत की है । उन्होंने बताया कि उसकी चिकित्सकीय रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब