लाइव न्यूज़ :

तीन साल की बालिका से बलात्कार: आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:47 IST

Open in App

गुना (मप्र), पांच जुलाई मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक गांव में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को तीन साल की बालिका के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित बालिका अपने घर के बरामदे में अपने दादा-दादी के साथ सो रही थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 उसकी दादी उठी तो लड़की को लापता पाया और शोर मचाया।

मिश्रा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बालिका की तलाश शुरु की और कुछ देर बाद उसे गांव के बाहरी इलाके में श्मशान घाट के पास रोते हुए पाया।

उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन दलों का गठन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर 3-4 लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जिसमें से उसी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे