लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से बलात्कार : एक नेपाली समेत चार अरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 11:50 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 महीनों तक लगातार सामूहिक बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में महानगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल का एक नागरिक भी शामिल है जो यहां एक स्कूल में चौकीदार का काम करता है ।

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर बताया कि महानगर थाने में 13 जनवरी को एक महिला ने तहरीर दी कि 15 साल की उसकी नाबालिग बेटी को उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू लोगों के घरों में घरेलू काम करने के बहाने ले जाता था ।

महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार बलात्कार करता आ रहा है और कई लोगों से पैसे लेकर उसके उनके साथ सोने के लिये मजबूर किया । उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर 15 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे कहीं बाहर नहीं जाने दिया गया ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताया कि नाबलिग लड़की कमरे में दिन भर भूखी प्यासी बंद रहती थी । उन्होंने बताया कि एक दिन लड़की कमरे से किसी तरह बाहर निकल कर अपने घर पहुंची और सारी बात बतायी । उन्होंने बताया कि इसके बाद मां ने उसे डाक्टर को दिखाया तो डाक्टर ने उसे लगभग पांच माह का गर्भवती बताया जिसके बाद महानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया ।

पुलिस ने इस मामले में नेपाल निवासी और शहर के एक स्कूल में चौकीदार उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू के अलावा जीतू कश्यप, वरूण तिवारी तथा अजय कुमार को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है ।

पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों