लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से बलात्कार : एक नेपाली समेत चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 12:04 IST

Open in App

(संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

लखनऊ, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 महीनों तक लगातार सामूहिक बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में महानगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल का एक नागरिक भी शामिल है जो यहां एक स्कूल में चौकीदार का काम करता है ।

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर बताया कि महानगर थाने में 13 जनवरी को एक महिला ने तहरीर दी कि 15 साल की उसकी नाबालिग बेटी को उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू लोगों के घरों में घरेलू काम करने के बहाने ले जाता था ।

महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार बलात्कार करता आ रहा है और कई लोगों से पैसे लेकर आरोपी ने उसकी बेटी को उन लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया । उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर 15 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे कहीं बाहर नहीं जाने दिया गया ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बताया कि नाबलिग लड़की कमरे में दिन भर भूखी प्यासी बंद रहती थी । उन्होंने बताया कि एक दिन लड़की कमरे से किसी तरह बाहर निकल कर अपने घर पहुंची और सारी बात बतायी । उन्होंने बताया कि इसके बाद मां ने उसे डाक्टर को दिखाया तो डाक्टर ने उसे लगभग पांच माह की गर्भवती बताया जिसके बाद महानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया ।

पुलिस ने इस मामले में नेपाल निवासी और शहर के एक स्कूल में चौकीदार उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू के अलावा जीतू कश्यप, वरूण तिवारी तथा अजय कुमार को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है ।

पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है