लाइव न्यूज़ :

महोबा में दलित वर्ग की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 12:43 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 26 जुलाई महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक दलित वर्ग की बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने सोमवार को बताया कि रविवार को एक अनजान व्यक्ति की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें कबरई कस्बे में एक बस्ती से कुछ दूर एक झोपड़ी में बुजुर्ग दलित महिला गंभीर हालत में मिली, उसके हाथ-पैर बंधे थे। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उन्होंने बताया कि महिला ने अस्पताल में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि उसके साथ भारत कुशवाहा (45) नाम के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया और फिर वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार तथा जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर भारत कुशवाहा और उसके मामा को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी