लाइव न्यूज़ :

घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 10:36 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 24 फरवरी महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में घर में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कालू सिंह ने बुधवार को बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक गांव के अनुसूचित वर्ग के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों रोहित यादव और कल्लू राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपियों ने मंगलवार को घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार किया और मारपीट की।

उन्होंने बताया कि रोहित पर बलात्कार करने और कल्लू पर पीड़िता से मारपीट करने का आरोप है। घटना पिछले रविवार की है।

सीओ ने बताया कि इससे पहले पीड़ित पक्ष ने 18 फरवरी को भी एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें इन्हीं दोनों आरोपियों पर मारपीट और लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था।

पनवाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, महिला संगठन गुलाबी महिला उत्थान समिति (गुलाबी गैंग) की मुखिया सुमन सिंह चौहान ने कहा, "मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यदि छेड़छाड़ के दर्ज मामले में गिरफ्तारी हो गयी होती तो आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां